Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिगों ने किया किशोरी के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी हिरासत में

rape

rape

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले खुर्जा इलाके में किशोरी के साथ दुराचार करने वाले दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा तहसील इलाके में 14 वर्षीय किशोरी यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। गुरुवार सुबह वह घर से बाहर गई थी। किशोरी का आरोप है 13 और 14 वर्षीय दो किशोर उसे जबरन ले गये और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर भी अरनिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Exit mobile version