• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीशे पर जिद्दी दागों ने जमा लिया कब्जा, इन तरीकों से मुश्किल होगी आसान

Writer D by Writer D
17/05/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
Mirror

Mirror Cleaning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली (Diwali) का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्यौहार के आने से पहले घरों में साफ़-सफाई की जाती है और घर का कोना-कोना चमकाया जाता हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं शीशे (Mirror) की सफाई में जिसपर लगे जिद्दी दाग आसानी से नहीं हटाए जाते हैं। ऐसे में आपके काम को आसान बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे पर लगे जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने घर की खिड़कियां, दरवाजें आदि के शीशे (Mirror) मिनटों में चमका सकते है।

सिरका

आप शीशे (Mirror) को चमकाने के लिए सिरका इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी और 1-2 चम्मच सिरका मिलाएं। फिर शीशे पर इसे स्प्रे करें। बाद में साफ कपड़े से इसे पोंछ लें। इससे आपके शीशे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

टूथपेस्ट

आप शीशों (Mirror) को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसकी मदद से आपके कांच पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे। इसके लिए थोड़ी सी टूथपेस्ट को शीशे पर लगाकर हाथों से फैलाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े या स्पंज से इसे साफ कर लें। इससे आपके शीशे एकदम नए जैसे चमक उठेगे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपको सिर्फ सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना है।

नींबू

शीशे (Mirror) के जिद्दी दाग हटाने के लिए आप नींबू इस्तेमाल कर सकती है। नींबू में मौजूद एसिडिक गुण किसी भी चीज पर लगे दाग हटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए स्प्रे बोतल में पानी भरकर 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे शेक करके शीशे पर स्प्रे करें। बाद में टिशू पेपर से साफ कर लें।

टेलकम पाउडर

शीशे (Mirror)को पानी से पोछने के बजाय टेलकम पाउडर छिड़ककर इसे पोछने से यह जल्दी साफ हो जाता है और इसपर दाग भी नहीं पड़ते हैं। इसके बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर ही इसे छुएं, नहीं तो उंगलियों के निशान पड़ सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाना बनाने के साथ घर की सफाई करने में भी फायदेमंद माना जाता है। आप इसकी मदद से घर के शीशे साफ कर सकती है। इससे कांच पर जमा गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी। इसके लिए गुनगुने या ताजे पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े या स्पंज को पानी में डुबोकर शीशे की सफाई करें। इससे आपके कांच पर लगे दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।

अखबार

कांच को साफ करने में अखबार भी बेहद कारगर मानी गई है। इसके लिए अखबार के टुकड़े की बॉल बनाकर उसे पानी में हल्का डुबोएं। अब इसे हल्के हाथओं से शीशे पर घुमाते हुए उसे साफ करें। इससे आपके घर के शीशे एकदम नए जैसे चमक जाएंगे।

शेविंग क्रीम

अगर आपके शीशे में पानी के पुराने दाग हैं जो बहुत कोशिशों के बाद भी नहीं हट रहे हैं तो आप उनको शेविंग क्रीम से हटा सकती हैं। इसके लिए आपको एक फोम में मटर के दाने के बराबर शेविंग क्रीम ले कर उसे पूरे शीशे में पानी की मदद से फैलाएं। जब झाग बनने लगे तो उसे साफ कपड़े से पोछ दें। शीशे पर लगे पानी के जिद्दी दाग मिट जाएंगे।

Tags: Home tipshome trickshousehold hackshousehold tipsmirror cleaning
Previous Post

आज बनाएं ये टेस्टी नॉनवेज डिश, घर पर लें ढ़ाबे जैसा जायका

Next Post

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

hair color
फैशन/शैली

इन नेचुरल चीजों से करें अपने बालों को कलर

06/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
Next Post
Home

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

यह भी पढ़ें

Suicide

थाने में कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

30/10/2024
petrol

लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम रहे स्थिर

10/04/2022
UPSC

UPSC CSE प्री एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version