• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवार पर आने वाली हर मुसीबत को अपने ऊपर ले लेता है आईना

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Aaina

आईना

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं । वैसे तो आईना घर में सजने-संवरने के लिए होता है। लेकिन इसकी अहमियत सिर्फ यहीं नहीं होती हैं बल्कि यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपकी लाइफ पर भी बुरा और अच्छा असर डालता है। वास्तु के हिसाब से घर में किस दिशा में, किस आकार में रखा ये जरूरी माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इसके बारे में विस्तार से।

सही दिशा में आईना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है । घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार का और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए । गोल की जगह आप अष्टकोनीय, यानी आठ कोनो वाल आईना लगा सकते हैं. नुकीले आकार का आईना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है।

घर में आईना लगाने के लिये उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आईना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं।

वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते है। इसलिए अगर सोते समय आपका प्रतिबिंब आईने में नजर आ रहा है तो उसमें कोई कपड़ा डाल दें।

भोजनकक्ष में आईना लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है और वो भी बड़ी आकृति का। भोजनकक्ष की दीवार पर लगे बड़े-बड़े आइने ऊर्जा के अद्भुत स्त्रोत होते हैं। यह भाग्य के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर भोजनकक्ष में ठीक डाइनिंग टेबल के सामने बड़ा-सा आईना लगा हो तो उसमें खाने के दौरान देखने पर खाने के दोगुने होने का आभास होता है। जिससे भूख तो अधिक लगती ही है साथ ही  घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनमें खुशी का संचार बढ़ता है। इसके अलावा अगर आपका किचन पश्चिम मुखी है तो आप पीछे की तरफ, यानी पूर्व दिशा की दीवार पर एक गोल शीशा लगाएं। इससे आपके किचन में जो भी वास्तु दोष है वो दूर हो जायेगा।

अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए। इससे आपके घर का वास्तु दोष जल्द ही दूर हो जायेगा |  अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकार युक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानी आईना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं |

यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं | पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है | जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है | यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है।

Tags: aainaaaine ke totkeaaine ke upaydarpanmirror vastu tipsmirror vastu tips in hindiVastu Tipsvastu tips for mirrorआईनादर्पणवास्तु और आइना
Previous Post

गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुए एडमिट

Next Post

आजमगढ़ मण्डल में कृषि अवस्थापना की योजनायें तैयार हो : योगी

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
cm yogi

आजमगढ़ मण्डल में कृषि अवस्थापना की योजनायें तैयार हो : योगी

यह भी पढ़ें

Naba Das

स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

29/01/2023
Four children drowned in the pond

तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत

09/07/2023
CM Yogi

ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा इस वर्ष का अयोध्या दीपोत्सव: सीएम योगी

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version