Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉडलिंग का झांसा देकर युवती के साथ होटल में किया दुराचार, केस दर्ज

Maid

brutality with minor maid

लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में एक होटल में युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मॉडलिंग का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद लगातार धमकियां दे रहा था।

स्थानीय थाना इलाके के विराजखंड में कथित तौर पर मीडिया हाउस के नाम से बिल्डिंग में फिल्म बनाने के काम किए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया कि मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म किया गया।

आत्महत्या मामले में तीन शिक्षक समेत चार को BSA ने किया निलंबित

मना करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया। साथ ही वायरल करने की धमकियां दे रहा था। गुरुवार को आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मॉडलिंग कर रही भी। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर झांसे में लिया। इसके बाद डरा धमका कर कई बार संबंध बनाया। विगत कई दिनों से आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन किए जा रहे हैं।

Exit mobile version