Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विद्युत अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट

loot

loot

बांदा। जनपद बांदा के पपरेंदा गांव में गुरुवार को सवेरे लगभग 10 बजे बाइक में सवार 3 लुटेरे नलकूप विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर पहुंचकर अपने आप को विद्युत अधिकारी बताते हुए जांच पड़ताल शुरू की। फ्रिज कूलर देखने के बहाने घर में घुसे। इसी बीच बदमाशों ने रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बक्से में रखे लगभग तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात लूट (Loot) कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव की है। गुरुवार को बुलेट मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात लोग इसी गांव के बृजेंद्र पाल सिंह कछुवाह पुत्र अर्जुन सिंह घर पहुंचे जो नलकूप विभाग के कर्मचारी हैं। इनके मकान पर बिजली विभाग के अधिकारी बनकर गए, तीनों बदमाश जांच-पड़ताल करने लगे। फिर पूछा तुम्हारा फ्रिज कहां है, कूलर कहां है। चलिए दिखाइए। इसके पहले उन्होंने दरवाजे पर लगे मीटर का वीडियो भी बनाया। फिर समरसेबल चेक किया और फ्रिज चेक कराने के बहाने घर के अंदर प्रवेश कर गए। वहां पर बंद कमरे की चाबी मंगवाई, उन्हीं से ताला खुलवा करके तमंचा सटा करके उन्हें घर के अंदर ले जाकर बंधक बनाकर डाल दिया। उनका हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद घर में रखा हुआ दो बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख बताई जा रही है लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार सीओ आनंद कुमार पांडे, एसपी अभिनंदन एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बाद में फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। इस घटना से सारे लोग स्तब्ध रह गए हैं।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी सदर आनंद कुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार को सवेरे लगभग 10 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से तीन बदमाश बृजेंद्र पाल सिंह के घर पहुंचे और अपने आप को विद्युत अधिकारी बताकर मीटर चेकिंग के बहाने घर में घुस गए और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिलों की चेकिंग कराई गई और संभावित स्थानों पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Exit mobile version