Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा Miss India का ताज, 31 सुंदरियों को मात देकर जीता खिताब

sini shetty

sini shetty

मुंबई। देश को नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। फेमिना मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ऐलान हो गया है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के सिर पर मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया है। ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है। सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं।

सिनी शेट्टी (Sini Shetty)  ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं। सिनी शेट्टी को जबसे मिस इंडिया 2022 का टाइटल मिला है। सभी उनके बारे में गूगल करने में बिजी हैं। लोग जानना चाहते हैं कि ये साउथ इंडियन ब्यूटी आखिर कौन हैं? तो चलिए आपको बताते हैं सिनी शेट्टी के बारे में।

21 साल की सिनी सेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है। वे मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है। सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं। वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

पढ़ाई में होशियार सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को डांस का काफी शौक है। वे 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं। 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था। सिनी शेट्टी की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज देख सकते हैं। उनके डांसिंग रील्स वायरल होते हैं। सिनी का क्लासिकल डांस किसी का भी दिल जीत सकता है।

बालों के लिए रामबाण हैं ये हेयर मास्क

सिनी की प्रोफाइल को देखकर और उनके बारे में जानकर एक बात तो साफ है वो ये कि सिनी मल्टीटैलेंटड हैं। सिनी ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वे कई बड़े ऐड्स में नजर आई हैं।

सिनी लुक्स में भी किसी से कम नहीं हैं। उनके किलर लुक्स बॉलीवुड हसीनाओं को मात देते हैं। सिनी का फैशन भी ऑन पॉइंट है। सिनी स्टाइलिश हैं। उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं। यकीन मानिए सिनी की खूबसूरती पर दिल हार जाएंगे।

सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टा पर 66.3K फॉलोअर्स हैं। अब तो वे मिस इंडिया 2022 बन गई हैं तो यकीनन उनके फॉलोअर्स की तादाद तेजी से बढ़ने वाली हैं। हम तो यही कहेंगे कि सिनी अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां यूं ही चढ़ती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें।

योगी 2.0 रिपोर्ट कार्ड: 100 दिन में 500 से अधिक एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्तियां जब्त

सिनी शेट्टी ने अपने कॉम्पिटिशन में खड़ी रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता है। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप हैं। वहीं यूपी की शिनाता चौहान सेकंड रनरअप बनी हैं।

Exit mobile version