Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता बालक का सरसों के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Dead Bodies

Dead Bodies

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव में घर से लापता (missing) किशोरवय बालक का शव (dead body) रविवार को सरसों के खेत में मिला। वहां शव को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जता कर हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शान्त करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, अमिनी गांव के विपिन उर्फ दीनदयाल का किशोरवय पुत्र दिनेश राजभर घर से बीते 25 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। दीनदयाल और उनके परिजनों ने बालक की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ गई थी की। रविवार सुबह सुबह सरसों के खेत में लापता बालक का शव मिला।

बालक के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। उसके शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं मिला। क्षेत्रीय पुलिस अफसरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन किया।

Exit mobile version