Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईख के खेत में लापता छात्रा का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

छात्रा की हत्या

छात्रा का शव बरामद

रामपुर। थाना टाण्डा क्षेत्र में किशोरी का शव ईख के खेत में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक किशोरी के पिता विजय सिंह ने शिनाख़्त कर बताया कि कल रात लड़की घर से चली गई थी हम लोगों ने रात भर ढूंढा मुरादाबाद तक तलाश की लेकिन सुबह जंगल में देखने पर युवती का शव मिला।

किशोरी के पिता का आरोप है कि तलाश करते समय एक युवक दिखाई दिया था और वह घर चला गया था जब वापस आया तो भी पीछे एक और लड़का लगा था जब गन्ने के खेत में जाकर देखा तो गन्ने के खेत में शव पड़ा हुआ था और वह लड़का वहां से चला गया था। किशोरी के पिता ने लड़के का जो नाम बताया वो दूसरे समुदाय का है। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी आरती कक्षा 7 में पढ़ती थी और घर पर ही रहती थी। यह रात 2 बजे से घर से गायब थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मचा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम,एएसपी अरुण कुमार सिंह भी पुलिस बल और जांच टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये और मुआयना कर किशोरी के परिजनों से भी जानकारी जुटाई।

वहीं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि सुबह 11:30 बजे थाने को सूचना मिली थी कि एक किशोरी का शव ईख के खेत में पड़ा मिला है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसके पिता विजय सिंह ने शव अपनी पुत्री आरती का बताकर शिनाख्त की।

पूर्व ग्राम प्रधान को फंसाने के लिए खुद को गोली से घायल करवाने वाला पुजारी गिरफ्तार

पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटनास्थल का भी निरीक्षण कर लिया है। बाकी परिवार ने तहरीर दी है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है परिवार वालों ने नामजद एक लड़के के नाम की तहरीर दी है और लड़के पर शक बताया है। जिसको वेरीफाई कर रहे हैं उसके बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version