Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता बच्ची का तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को तालाब से एक लापता बच्ची का शव (Dead Body) मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी तान्या (5) अपने परिवार के साथ 19 अप्रैल को थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव पहाडपुर स्थित किसी रिस्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गयी थी। मृतका के बाबा रामसिंह के अनुसार तान्या अचानक लापता हो गयी। उसकी काफी खोजवीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार को गांव पहाड़पुर स्थित तालाब में तान्या का शव बरामद हुआ है। बाबा राम सिंह का आरोप है कि जिस तालाब में बच्ची का शव मिला है उस तालाब को बच्ची के लापता होने के बाद देखा था तब कोई शव नहीं मिला था। उन्होंने किन्ही लोगों पर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी बसई मौहम्मदपुर का कहना है कि सम्भवतः बच्ची की डूबने से मौत हुई है। फिर भी शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version