Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुंए में मिला लापता महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

dead body

dead body

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से लापता महिला का शव बृहस्पतिवार को एक कुंए में पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार कोटवां गांव निवासी सुहानी खातुन मंगलवार को घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। आज सुबह बैजनाथ छपरा गांव में कुंए से एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान सुहानी खातुन के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सुहानी की मृत्यु हादसा है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version