Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चीन सीमा में मिला अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक, चीनी सैनिकों ने दी जानकारी

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से लापता भारतीय युवक चीन की सीमा के अंदर मिला है। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को इस बात की जानकारी दी है। इस युवक को भारत वापस सौंपने के लिए औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है।

बता दें कि अरुणांचल प्रदेश के सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय मिराम तारन मंगलवार 18 जनवरी को कथित तौर पर लापता हो गया था। इस युवक की गुमशुदगी की खबर को अरुणाचल पूर्व से सांसद तापिर गाओ ने उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि चीनी सैनिक इस युवक को बंदी बनाकर ले गए थे।

इसके बाद भारतीय सेना ने इस युवक की खोज शुरू की थी और चीनी सैनिको से इसके बारे में जानकारी मांगी थी। पहले तो चीनी सैनिकों ने कहा कि उन्हें इस युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आज चीनी सैनिकों ने भारतीय आर्मी को कहा है कि उनके क्षेत्र में एक युवक मिला है।

NEET PG काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड रिजल्ट जारी, यहां करें अपना नाम चेक

असम के तेजपुर में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडेय ने कहा कि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिला है। इस युवक को भारत को सौंपने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

सांसद तापिर गाओ ने आरोप लगाया था कि चीन की सेना PLA ने जिदो गांव के 17 साल के मिराम तारन का अपहरण कर लिया है। ये घटना 18 जनवरी 2022 को ऊपरी सियांग जिले,अरुणाचल प्रदेश के सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) के तहत भारतीय क्षेत्र के अंदर लुंगटा जोर क्षेत्र में हुई थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले को उठाया था। राहुल ने केंद्र सरकार को इसके लिए फटकार लगाई थी। अब इस युवक के मिलने की जानकारी की पुष्टि होने के बाद उम्मीद है कि मिराम जल्द ही भारत लौट आएंगे।

Exit mobile version