Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रधान डाकघर के पीछे कूड़े में मिला लापता युवक का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मीरजापुर। शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रधान डाकघर फतहां के पीछे कूड़े में बुधवार को एक युवक का शव (dead body) मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने घरवालों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था, शव के पास ही नशे की चीजें मिली है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा निवासी रवि विश्वकर्मा (23) मजदूरी करता था। कुछ दिनों पूर्व ही उसकी शादी घण्टाघर निवासी गणेश की पुत्री पूजा से हुई थी।

रवि नशे का आदी था, इस कारण उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले तीन महीने से पत्नी मायके में रह रही है। मंगलवार की सुबह दस बजे रवि विश्वकर्मा घर से निकला। परिजन को लगा कि वह काम पर निकला होगा।

इधर बुधवार की सुबह दस बजे प्रधान डाकघर के पीछे कूड़े में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। दो घण्टे बाद शव की शिनाख्त हुई।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी से विवाद था। साथ ही वह नशे का आदी था। मौके पर भी नशे की सिरिंज मिली है। रवि की मौत की वजह नशे से मौत होना बताया जा रहा है।

Exit mobile version