Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे बरामद

The entire family was found dead

The entire family was found dead

इटावा। जिले के चौबिया इलाके मे केशोपुर राहिन गांव से लापता युवक का संदिग्ध हालात मे शव (dead body) मिला है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 28 जून को देवराज उर्फ़ मोनू (30) खेत पर जाने की बात कहकर गया लेकिन देर रात नहीं लौटा। परिजनो ने उसकी काफी तलाश की मगर नहीं मिला। गुरुवार को उसके छोटे भाई सूरज ने थाना चौबिया में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।

उन्हाेने बताया कि आज सुबह पास के ही गांव गुलाबपुरा के रहने वाले धर्मवीर सिंह अपने खेतों पर जा रहे थे कि दुर्गंध आने पर उन्होने एक खेत में जाकर देखा तो युवक का शव (dead body) पड़ा हुआ था जो पूरी तरीके से पानी में फूल चुका था। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की ।

एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।

Exit mobile version