Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिशन शक्ति : महिलाओं ने बुराई के पुतले का किया दहन, तीन हजार से अधिक जलाएं दिये

mission shakti

mission shakti

रामपुर। मिशन शक्ति के पहले चरण के नवें अंतिम दिन शहर के ज्वालानगर से महिलाओं/बालिकाओं की भव्य स्कूटी/बाइक रैली का मिलक विधायक राजबाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली ज्वालानगर से शाहबाद गेट नवाबगेट,मिस्टनगंज,किला और जेल रोड होते हुए पंछी विहार पर सम्पन्न हुई। रैली में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने भी दो पहिया वाहनों पर सवार होकर रैली का नेतृत्व किया जिससे रैली में शामिल महिलाएं और बालिकाएं जोशो खरोश से भरी नज़र आयी।

रैली का शहर में कई जगहों पर व्यापरियों, विभिन्न संस्थाओं और समाज के लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उत्साहवर्धन भी किया। इस रैली में सिर्फ महिलाओं और बालिकाओं के अलावा विभिन्न विभागों की झांकियां भी शामिल रहीं। इसके अलावा बुराई के प्रतीक के रूप में महिलाओं ने पुतले का भी दहन किया गया और दिये जलाकर व हवा में उड़ाकर नारी शक्ति का एहसास कराया।

सुबह-सुबह महिलाओं से करता था ‘गंदी हरकतें’, दिल्ली पुलिस का SI गिरफ्तार

इसके साथ ही 3 हज़ार से ज़्यादा दिये भी जलाये गये और हवा में जलते दियों को छोड़ा गया। इस मौक़े पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के अलावा तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के चल रहे शक्ति मिशन के तहत 9 दिन का प्रथम चरण का समापन था, हालांकि मिशन शक्ति अभियान अभी आगे भी चलता रहेगा पर इन 9 दिनों में हमने विशेष प्रोग्राम किए और आज आखिरी दिन एक विशेष रैली निकाली जिसमें नारी शक्ति के हर एक रूप को उसमें रखा।

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर नजर आएगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट

वह चाहे ग्रहणी की शक्ति हो चाहे किसान मजदूर महिला की शक्ति हो स्वयं सहायता समूह हो चाहे नर्स के रूप में हो जिस जिस तरीके और जिस जिस रूप में भी नारी अपना कदम आगे बढ़ा रही है उन सभी स्वरूपों को दिखाते हुए यहां तक लेकर आए। और महिलाओं के पैरों में बेड़ियां असुरक्षा और इन सब चीजों के अलावा जो बुराई का प्रतीक है उन सारी बुराई के प्रतीक के रूप में आज दहन किया गया। महिलाओं ने इसमें भागीदारी की और उसके पीछे उद्देश्य यह है कि आगे जो मुख्य मंत्री का उद्देश्य है मिशन शक्ति का पूरा कंसेप्ट है उसको लेकर आगे चलें।

समाज की महिलाओं को उनकी जगह देने, सुरक्षा देने उनको सम्मान देने उनको स्वावलंबन देने के लिए आगे आये और यह कारवां आगे बढ़ता रहेगा।

Exit mobile version