Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, कोरोना काल में सेवा करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

mission shakti 3.0

mission shakti 3.0

उत्तर प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन शक्ति 3.0 अभियान का आगाज हो गया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस की भर्तियां हुईं हैं। इसमे 20% बालिकाएं हैं। पहले महिला आरक्षियों की नियुक्ति फील्ड में नहीं होती थी। केवल कंप्यूटर पर बैठा दिया जाता था। आज 10 हजार महिला पुलिस बीट की नियुक्तियां हुई। ये बालिकाएं गांव में जाएंगी और सीधे महिलाओं की शिकायतों को सुनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कोरोना का भी जिक्र किया। बोले, कोरोना कालखंड में जब जनता त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री के प्रेरणा से स्वास्थ्यकर्मियों को एक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। उसका परिणाम है कि 24 करोड़ की आबादी में मात्र 24 केसेज रह गए हैं।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोनाकाल में लोगों की सेवा करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएम निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख निराश्रित महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपए सीधे तौर पर हस्‍तांतरित किया गया। इसके साथ ही 1.73 लाख से ज्यादा नए लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा गया है। इसके अलावा सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खाते में 30.12 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हैं।

यूपी में शुरू होगी हैप्पीनेस क्लास, इस जिलों से होगा आगाज

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने बताया कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ ही 84.79 करोड़ रुपये की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। महिला बटालियनों के लिए 2,982 पदों पर विशेष भर्ती की जाएगी। सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रेच की स्थापना भी की जाएगी।

Exit mobile version