Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में ‘मिशन शक्ति’ फेल, प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बुधवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में योगी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो, तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा।

मुगालते में न रहें योगी, बॉलीवुड को मुंबई से कोई कहीं नहीं ले जा सकता : संजय निरुपम

इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक खबर भी ट्वीट की और लिखा कि युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version