Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिद्धार्थ विश्विद्यालय में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे के निर्देशानुसार महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका संयोजन डाॅ. वन्दना गुप्ता, सहायक आचार्य, प्राचीन इतिहास विभाग व सदस्य ‘मिशन शक्ति कार्यक्रम’, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु , सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया।उनके द्वारा छात्रों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान की शपथ भी दिलायी गयी। उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम को सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए महिला अधिकारों के प्रति जागरुक रहने का निर्देश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर डाॅ. सच्चिदानन्द चौबे ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत विविध कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। डाॅ.सरिता सिंह ने महिलाओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराये जाने का पक्ष लिया।इसी क्रम में डाॅ. अविनाश प्रताप सिंह ने नारी को शक्ति का पर्याय बताते हुए समाज के विकास में उनकी भूमिका को अनिवार्य माना। डाॅ. जय सिंह यादव ने महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त रहने पर जोर दिया। डाॅ. सन्तोष सिंह ने स्त्री और पुरुष की समता को राष्ट्र के विकास की नींव माना।डाॅ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने सामाजिक उन्नयन के लिए महिला शिक्षा को आवश्यक बताया। डाॅ. अरविन्द कुमार रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं के विषय में जानकारी दी। डाॅ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राचीन काल से ही नारियाँ शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक रही हैं। डाॅ. रविकान्त शुक्ल ने अभिभावकों से बेटों के साथ-साथ बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा का भी ध्यान रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर डाॅ. सत्येन्द्र दुबे, डाॅ. नीता यादव, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ . दीपक बाबू, डाॅ. दिनेश प्रसाद, डाॅ.रेनू त्रिपाठी, डाॅ. यशवन्त यादव आदि सभी विभागों के आचार्य व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। छात्र – छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Exit mobile version