Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिशन शक्ति अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

mission shakti

mission shakti

 

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु,सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत कुलपति प्रो. सुरेंद्र दूबे के निर्देशानुसार महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका संयोजन डाॅ. रेनू त्रिपाठी, सहायक आचार्य, हिन्दी विभाग व सदस्य ‘मिशन शक्ति कार्यक्रम’, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु , सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डा. रेनू त्रिपाठी द्वारा छात्रों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने शक्ति पूजन की प्राचीन भारतीय परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी से नारी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिन्दी विभाग के प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान को सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति की संयोजक डाॅ. नीता यादव ने प्रत्येक सोमवार को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम के सह संयोजक डाॅ. दिनेश प्रसाद ने सामाजिक व्यवस्था के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को आवश्यक बताते हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। डाॅ. सत्येन्द्र दुबे ने महिलाओं की शिक्षा को उनके विकास का सबसे महत्वपूर्ण कारक माना। वहीं डाॅ. दीपक बाबू ने मिशन शक्ति की मूल भावना को आत्मसात करते हुए नारी के प्रति सम्मान भाव रखने पर जोर दिया।

डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने बालिकाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।

इसके साथ ही डाॅ. सच्चिदानन्द चौबे, डाॅ. सरिता सिंह, डाॅ. वन्दना गुप्ता, डाॅ. जय सिंह यादव, डाॅ. अविनाश प्रताप सिंह , डाॅ. संतोष सिंह, डाॅ. अरविन्द कुमार रावत, डाॅ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी, डाॅ. रविकान्त शुक्ल आदि सभी विभागों के आचार्य गण ने छात्र – छात्राओं को नारी शक्ति की महत्ता के विषय में बताते हुए राष्ट्र की वास्तविक प्रगति के लिए स्त्री और पुरुष की समान सहभागिता को अनिवार्य मानन। उपस्थित छात्र – छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Exit mobile version