• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिताली राज ने शेफाली वर्मा की पारी को किया साइड ऑन, बोलीं

Desk by Desk
27/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (टेस्ट एवं वनडे) मिताली राज ने वनडे डेब्यू को तैयार विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा से लगातार अच्छी शुरूआत की उम्मीद करते हुए शनिवार को कहा कि अगर यह युवा खिलाड़ी फेल हो जाती है तो भी पारी को फिर से संभालने के लिए टीम के पास बल्लेबाजी की पर्याप्त गहराई है। टी-20 फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने के बाद हरियाणा की 17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले कहा, ‘कई बार ऐसा होगा जब वह हमें एक शानदार शुरुआत देगी। हम चाहते हैं कि वह ऐसा लगातार करते रहे। वह हालांकि अभी बच्ची है और अनुभव के साथ सीखेगी, वह यह भी सीखेगी कि एक पारी कैसे बनाई जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘वह पहली बार वनडे फॉर्मेट में खेलने वाली है, ऐसे में मैं एक कप्तान के रूप में उसे उस तरीके से खेलने के लिए प्रोत्साहित करती हूं जिसमें वह खेलने में सहज है। उसे अपनी शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘अगर हम शुरुआत में विकेट गंवा देते हैं, तो भी हमारे पास मिडिल ऑर्डर में पारी संभालने वाले अनुभवी बल्लेबाज है। अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती है, तो उस लय को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास ऐसा करने के लिए बल्लेबाजी में गहराई है।’

100 करोड़ वसूली मामले में बड़ा खुलासा, देशमुख को बार मालिकों से मिले 4 करोड़

इस 38 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों से फायदा मिलेगा, लेकिन इंग्लिश लीग में खेलने का अनुभव भारतीय टीम को सीरीज में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम विश्व कप की तैयारी को लेकर वास्तव में सकारात्मक हैं। लड़कियों ने टेस्ट ड्रॉ के लिए जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड एक बहुत अच्छी टीम है, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।’

उन्होंने कहा, ‘उन्हें घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा होगा। लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां इंग्लैंड में लीग खेली है, हम उनसे जानकारी लेंगे और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।’ भारत को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान चाहती हैं कि टीम न्यूजीलैंड में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जीत की राह पर लौटे। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड में इंग्लैंड से तेज हवा चलती है। मैं यह नहीं कहूंगी कि परिस्थितियां एक जैसी होगी, लेकिन कमोबेश वहां के विकेट कहीं बेहतर हैं। पिछली बार जब हम वहां खेले थे, तो यह एक अच्छी वनडे सीरीज थी। हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है, जब हम सीरीज में उतरते हैं तो हम हमेशा जीत की ओर देखते हैं।’

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsmithali rajshefali verma
Previous Post

100 करोड़ वसूली मामले में बड़ा खुलासा, देशमुख को बार मालिकों से मिले 4 करोड़

Next Post

रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, जानिए किन यूजर्स को है फायदा

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
Next Post

रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, जानिए किन यूजर्स को है फायदा

यह भी पढ़ें

Great Indian Bustard

AI से गोडावण का कृत्रिम गर्भाधान और स्वस्थ चूजे का जन्म, मुखयमंत्री ने दी बधाई

22/10/2024
रामविलास पासवान का निधन

दिवंगत पासवान के सम्मान में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

09/10/2020
Shri krishna

हिन्दू महासभा का एलाान, ईदगाह में करेंगे मूर्ति स्थापना

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version