Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छठां वनडे विश्व कप खेल सचिन की बराबरी पर पहुंची मिताली

मिताली राज

मिताली राज

नई दिल्ली| मिताली राज (Mithali Raj) दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले (6th ODI World Cup game) हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद यह कारनामा कर चुके हैं।

महिला विश्व कप 2022 (women’s world cup 2022) में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में भारत (india)ने पाकिस्तान (Pakistan) को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस मैच में उतरते ही भारत की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप (6th ODI World Cup) खेले हैं। उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद यह कारनामा कर चुके हैं।

मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पार किया 20 हजार रनों का आंकड़ा

मिताली राज (Mithali Raj) दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छह वनडे विश्व कप खेले हैं। मिताली राज (Mithali Raj) दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन अब तक अपनी टीम को विजेता नहीं बना पाई हैं। इस बार भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है। महिला वनडे विश्व कप में भारत अब तक पाकिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और सभी मैच भारत ने जीते हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिताली राज बनीं विश्व की नंबर एक वनडे बल्लेबाज

39 साल की मिताली राज (Mithali Raj)  भारत के लिए पिछले 22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला है। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा है। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है।

मिताली राज ने शेफाली वर्मा की पारी को किया साइड ऑन, बोलीं

मिताली राज (Mithali Raj)  से पहले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए छह विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक भारत के लिए छह विश्व कप खेले और अपने आखिरी विश्व कप में जीत हासिल की। मिताली राज को भी उम्मीद है कि वो अपने आखिरी विश्व कप में ट्रॉफी जीत सकती हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 244 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन बनाकर आउट हो गई।

Exit mobile version