Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेहद ग्लैमरस और हॉट हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा

Madalsa Chakraborty

मदालसा चक्रवर्ती

नई दिल्ली| मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। अब मदालसा की कुछ  फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मदालसा का ग्लैमरस अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक

बता दें कि मदालसा इन दिनों शो अनुपमा में काम कर रही हैं।मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। महाक्षय और मदालसा ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं शो अनुपमा’ में वह काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिेटिंग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

बता दें कि मदालसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं।

महाक्षय के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले पर जब हाल ही में मदालसा से पूछा तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इतना ही नहीं, मदालसा ने तो यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।

स्पॉटबॉय से बात करते हुए मदालसा ने कहा था, केस दर्ज हुआ है किस चीज के लिए? इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इसके बाद जब मदालसा को बताया गया कि उसी महिला ने आरोप लगाया है जिसने पहले भी महाक्ष्य पर रेप और उनकी मां पर धमकाने का आरोप लगाया था। तो मदालसा ने कहा, ‘वो सब पुरानी कहानी हैं। वो सब 3 साल पहले की बात है’।

मदालसा को फिर बताया गया कि उनके पति और सास के खिलाफ फिर शिकायत दर्ज हुई है तो उन्होंने कहा, ‘हमें इस शिकायत के बारे में अभी तक कुछ नहीं पता है।’

Exit mobile version