• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप केस में फरार MLA हरमीत सिंह भगोड़ा घोषित

Writer D by Writer D
21/12/2025
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP MLA Harmeet Singh

AAP MLA Harmeet Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा ( Harmeet Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। यह फैसला पठानमजरा के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में लगातार कोर्ट में पेश न होने की वजह से लिया गया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस और संबंधित विभागों को को विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा ( Harmeet Singh) की चल और अचल संपत्तियों की लिस्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए। मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी। विधायक को 20 दिसंबर तक जिला अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था, हालांकि वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस बीच उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है, जिसका फैसला आना बाकी है।

पठानमाजरा ( Harmeet Singh) के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल एक महिला ने सितंबर 2025 में पटियाला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में विधायक पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि पठानमाजरा ने अपनी पहली शादी के बारे में झूठ बोलकर उससे शादी की और उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद जब पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची तो पुलिस से झड़प हुई, इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। हंगामे के बीच पठानमाजरा फरार हो गए थे। इसके बाद पठानमाजरा सोशल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया में नजर आए, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पंजाबी चैनलों से बातचीत की। पठानमाजरा का दावा है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।

विधायक पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें इस मामले में इसलिए फंसाया गया है क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली टीम के खिलाफ बयान दिए थे। उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। कोर्ट ने पहले उन्हें 12 नवंबर तक पेश होने का अल्टीमेटम दिया था और उनके आवास पर नोटिस भी चिपकाया गया था। हालांकि निर्धारित समय के अंदर पेश न होने के कारण , कोर्ट ने अब आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दी है।

कौन है हरमीत सिंह पठानमाजरा ( Harmeet Singh) 

हरमीत सिंह पठानमाजरा ( Harmeet Singh) पटियाला स्थित सनौर से विधायक हैं। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने काली दल के हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को करीब 50 हजार वोटों से हराया था। हालांकि उनका राजनीतिक सफर विवादास्पद रहा है। साल 1994 में अकाली दल से शुरुआत करने वाले हरमीत कई पार्टियों में रहे जिनमें मनप्रीत बादल की पार्टी, कांग्रेस, और पंजाब एकता पार्टी शामिल हैं। 2020 में वो AAP में शामिल हुए।

Tags: Harmeet Singh
Previous Post

अपनी ये 5 चीजें भूलकर भी किसी को न दें, वरना शुरू हो जाएगा बुरा दौर

Next Post

पढ़ाई के लिए ये स्थान है शुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan, Salim Khan
Main Slider

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

18/02/2026
Blinkit
Main Slider

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

18/02/2026
Calcutta High Court's statement on rape allegations
क्राइम

सहमति से बना संबंध रेप नहीं… कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा बयान

18/02/2026
Muslim Reservation
Main Slider

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

18/02/2026
UP Board Exam
Main Slider

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

18/02/2026
Next Post
Studies

पढ़ाई के लिए ये स्थान है शुभ

यह भी पढ़ें

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, 22 से 27 फरवरी तक बर्फबारी अनुमान

20/02/2021
Bombay High Court

हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- पत्नी से पैसे मांगना उत्पीड़न नहीं

31/01/2021

नासिक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता मापी गई

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version