Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधायक पल्लवी पटेल के सिर में चोट, मेदांता के ICU में भर्ती

Pallavi Patel

Pallavi Patel

लखनऊ। अपना दल (कृष्णा गुट) की विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) बुधवार रात सरकारी आवास में गिर गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। पर्सनल स्टाफ के लोगों ने तत्काल पल्लवी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। पल्लवी पटेल इस समय मेदांता के न्यूरो आईसीयू में भर्ती हैं। यहां उनका इलाज चल रहा है।

चार दिन पहले ही पल्लवी पटेल ने अनुप्रिया पटेल पर पिता सोनेलाल पटेल की जयंती का कार्यक्रम ना करने देने का आरोप लगाया था। पल्लवी पटेल का कहना था कि लखनऊ में तीन जगह कार्यक्रम करने की स्वीकृति मिल गई थी। उसके भी परमिशन कैंसिल कर दी गई।

मुख्य सचिव ने मानसखण्ड कॉरिडोर के विकास के संबंध में बैठक की

उन्होंने कहा कि हमें रविंद्रालय, विश्वेश्वरय्या हॉल और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल की परमिशन मिली थी। उन्होंने अपनी बहन अनुप्रिया पटेल पर पद और सरकार का दुरुपयोग का आरोप लगाया था। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन ना कर देने की साजिश रचने की बात कही थी।

Exit mobile version