Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लालू से मिलने पहुंची विधायक समता देवी, प्रशासन ने किया 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

विधायक समता देवी

विधायक समता देवी

रांची। झारखंड में रांची जिला प्रशासन ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बिना अनुमति मिलने पहुंची बिहार के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक समता देवी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रांची जिला प्रशासन ने सुश्री समता देवी को हटिया गेस्ट हाउस में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

विधायक अपने समर्थकों, दो अंगरक्षकों और एक सहायिका के साथ बुधवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत राजद अध्यक्ष से मिलने के लिए रांची पहुंची थीं।

अमेरिका बोला- भारत-चीन सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की है उम्मीद

सूत्रों ने बताया कि बिना पूर्व अनुमति के विधायक के यहां पहुंचने की सूचना के बाद एडीएम (विधि व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिन्हा ने उन्हें सहायिका और बॉडीगार्ड के साथ क्वारंटाइन कर दिया। जिला प्रशासन ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देश के तहत ये कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version