• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

11 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे यूपी के विधायक

Writer D by Writer D
06/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के सभी विधायक और मंत्री 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) के लिए जाएंगे। अयोध्या के लिए विधायक बस से रवाना होंगे। इसकी जानकारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने दी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बस से ही जाएंगे। अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) के लिए सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकते हैं।

एनडीए में शामिल भाजपा, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल के विधायक अयोध्या दौरे पर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने जब अयोध्या दर्शन के कार्यक्रम का एलान किया तो सपा विधायक इकबाल महमूद (SP MLA Iqbal Mahmood) ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जमीन देखने का भी अनुरोध किया। जिस पर अध्यक्ष ने जवाब दिया कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए और वहां की कमेटी अनुरोध करेगी तो जाने के लिए विचार करेंगे।

इसके पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था पर राज्य यूनिट के नेताओं ने अयोध्या जाकर सरयू स्नान किया और रामलला ( Ramlalla) के दर्शन किए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अयोध्या जाने की बात कही थी लेकिन वह 11 फरवरी को जाएंगे यह स्पष्ट नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लाखों की संख्या में श्रद्घालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और भव्य मंदिर में रामलला (Ramlalla) के दर्शन कर रहे हैं।

अरुणाचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

5 फरवरी को यूपी विधानसभा में पेश किए गए बजट को भी योगी सरकार (Yogi Government) ने भगवान श्रीराम को समर्पित बताया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिर्फ कुछ अतिथियों को ही आने की अनुमति थी बाकी लोगों से अपील की गई थी कि बाद में आएं।

Tags: Ayodhya Darshanayodhya dhamLucknow NewsramlallaSatish Mahanaup news
Previous Post

रिटायर्ड DSP ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, नहीं मिला सुसाइड नोट

Next Post

पूरी दुनिया में मान्यता है कि रामराज्य सुशासन की पराकाष्ठा थी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान: एके शर्मा

08/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य सुरक्षा और नवाचार से समृद्ध होगा आत्मनिर्भर भारत: केशव प्रसाद मौर्य

08/04/2026
Next Post
AK Sharma

पूरी दुनिया में मान्यता है कि रामराज्य सुशासन की पराकाष्ठा थी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

uk corona positive

UK में 24 घंटों में कोविड-19 के रिकॉर्ड मरीज, 19,875 लोगों की जांच कोरोना पॉजिटिव

22/11/2020
arrested

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

20/03/2021

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version