Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

MLC By-Election: 2 सीटों पर मतदान शुरू, सीएम योगी ने सबसे पहले किया मतदान

MLC By-Election: CM Yogi voted first

MLC By-Election: CM Yogi voted first

लखनऊ। यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव (MLC By-Election) के तहत आज मतदान होगा। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।

विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव MLC By-Election) के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है।

बता दें कि एमएलसी चुनाव (MLC By-Election) में बीजेपी ने जहां मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने राम करन और राम जतन राजभर को मैदान में उतारा है।विधान भवन के तिलक हॉल में सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

दोनों सीटों के लिए गुप्त मतदान होगा

विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version