• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में डाले वोट

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधान परिषद सदस्य चुनाव (MLC Election) के लिए लखनऊ में वोटिंग शुरु होते ही जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निर्वहन करते हुए वोट डाले। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधाायकों नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, आशुतोष टण्डन, योगेश शुक्ला ने भाजपा के जीत का दावा किया है।

लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा ने कहा कि 27 की 27 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पूर्ण बहुमत की ओर हम बढ़ रहे हैं। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, उन्होंने ही वहां पहुंचाया है। जनता को परेशान करने वाले सत्ता के बाहर है। और फिर एक बार एमएलसी चुनाव में भी बाहर हो जायेंगे।

MLC Elections: सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- अपराध मुक्त यूपी के लिए है यह मतदान

सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता नहीं चाहती कि गुंडे माफिया एमएलसी चुनाव में भाग लें। लेकिन वे नहीं मानते है, लड़ते हैं। समाजवादी पार्टी को सभी जानते हैं, इनका काम है रुकावट डालना और गुंडा माफियाओं को जीताना। जो अब नहीं होने जा रहा। सभी की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।

लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टण्डन ने मतदान कर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ही विकल्प है और जीतने के लिए विकास करने की जरुरत है, जो सिर्फ भाजपा ने किया है। वोटिंग हो रही है और रिजल्ट भी अनुकूल आयेगा। बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने हर वायदे को पूरा करने का प्रयास किया है। वायदे पूरा कर दिखाया है। जनता का विश्वास जीता है। एमएलसी चुनाव भी जीतेंगे।

कल होने वाले MLC चुनाव में पीएम मोदी भी हैं मतदाता

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी अपनी भूमिका का निर्वहन करने के बाद भाजपा के जीत का दावा किया और कहा कि वर्तमान समय में भाजपा ही जनता की पहली पसंद है। जनता के लिए पूरे विश्वास के साथ काम किया जाता है। एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में भाजपा के अलावा दूसरे दलों के जनप्रतिनिधियों ने भी लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए वोटिंग की है। यहां भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान और सपा के प्रत्याशी सुनील में सीधी टक्कर बतायी जा रही है।

Tags: Election 2022Lucknow NewsMLC electionmlc election 2022
Previous Post

CM Office के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर UP सरकार ने दिया ये बयान

Next Post

Pakistan Political Crisis: स्पीकर ने कही ऐसी बात, भड़क गया विपक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Next Post

Pakistan Political Crisis: स्पीकर ने कही ऐसी बात, भड़क गया विपक्ष

यह भी पढ़ें

Partner

रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये आदतें

01/02/2026
chanakya niti

बड़ी से बड़ी मुसीबत भी ऐसे व्यक्ति के आगे हो जाती है चकनाचूर

28/08/2025

सपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री के पौत्र पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा BJP में शामिल

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version