फतेहाबाद। मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में दिव्या पाहुजा ( Divya Pahuja) का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पहुजा की हत्या, हमलावर लाश लेकर हुए फरार
पुलिस के अनुसार, आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर सफलता मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है।