Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी के इन मंत्रियों को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

modi cabinet expansion

modi cabinet expansion

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 6 बजे होने जा रहा है। शाम 5 बजे तक लिस्ट जारी हो जाएगी। मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से तीन-चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। मोदी के नए मंत्रिमंडल में शासन और व्यवस्था के साथ-साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी। युवा नेताओं को भी मंत्रिमंडल में व्यापक तौर पर जगह दी जा सकती है।

यूपी से हो सकते हैं तीन से चार मंत्री

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी से तीन से चार नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सूत्रों की माने तो अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनन तय माना जा रहा है। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लखनऊ से सांसद कौशल किशोर सांसद सत्यदेव पचौरी, सकल दीप राजभर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का नाम भी मंत्री पद के लिए रेस में आगे चल रहा है।

इस नए फोर्मूले से हो रहा है कैबिनेट विस्तार, जानिए किसे मिली एंट्री किसका हुआ प्रमोशन

बता दें कि मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है।

अनुसूचित जाती के 12 मंत्री संभव

मोदी कैबिनेट में विस्तार के बाद अनुसूचित जाति के 12 मंत्री हो सकते हैं। ये सभी नेता अलग-अलग आठ राज्यों से हैं इनमें से 8 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के भी कई नेता शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version