Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम में बाढ़ का कहर, पीएम मोदी ने सीएम से फोन कर जानें हालात

modi, flood

flood in assam

गुवाहाटी। असम और त्रिपुरा में जानलेवा बाढ़ (Flood) से 55 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Hemant)  को फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मोदी (Modi) ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता भी जताई। सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे आज सुबह छह बजे फोन किया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता जताते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन और उदारता के लिए कृतज्ञ हूं।’’

500 साल बाद पावागढ़ मंदिर के शिखर पर लहराई पताका, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

बता दें कि असम के 28 जिलों में इस साल 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version