Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार, 20 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

modi cabinet expansion

modi cabinet expansion

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसी हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में ये बदलाव होने की उम्मीद है। सरकार के दूसरे कार्यकाल में होने जा रहा ये पहला कैबिनेट विस्तार है, ऐसे में माना जा रहा है कि ये कोई छोटा नहीं, बल्कि एक बड़ा फेरबदल होगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार मोदी कैबिनेट में करीब 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। जबकि मौजूदा कैबिनेट से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कैबिनेट विस्तार में मुख्य रूप से फोकस पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पर किया जा सकता है। यहां के नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस गुट को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

पैसेंजर प्लेन का कंट्रोल रूम से टूटा संपर्क, 28 यात्री है सवार

वहीं, अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में यहां पर भी खास नज़र रहेगी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को ही नई दिल्ली लौट रहे हैं, वह पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी हफ्ते कैबिनेट में बड़ा बदलाव हो सकता है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा की है, जिसमें सभी मंत्रालयों के कामकाज को देखा गया है। इसी के साथ पीएम मोदी ने बीजेपी संगठन के नेताओं के साथ भी चर्चा की थी।

Exit mobile version