Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात, धान समेत 14 फसलों पर बढ़ाया MSP

MSP

Modi government increased the MSP of crops

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) की घोषणा की। इसमें रोगी, बाजरा, मक्का और कपास शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि धान का नया MSP 2300 रुपये किया गया है, जो पिछली एमएसपी से 117 रुपये अधिक है।

उन्होंने बताया, ‘कॉटन का नया MSP 7121 होगा। इसकी दूसरी किस्म के लिए नया MSP 7521 रुपये मंजूरी दी है, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।’

दो लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में दो लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे। नई MSP पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ अधिक है।

नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत बने गवाह

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण है। यह किसानों के कल्याण के लिए फैसलों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।’

Exit mobile version