Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों को कुचलने पर तुली है मोदी सरकार : राहुल गांधी

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र्रा ने सरकार पर किसानों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस किसानों को रोकने के लिए काम कर रही है। उसे देखते हुए लगता है कि मोदी सरकार ने अपने लोगों के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है।

गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का काम करने का तरीका है-उनको चुप कर दो, उनको किनारे कर दो, उनको जमकर कुचल दो। पुल बनाओ लेकिन दीवार मत चिनो।

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि सरकार ने किसानों के बीच संवाद और एकता के लिए बनाए गए सभी ट्वीटर एकाउंट बद कर दिए हैं।

श्रीमती वाड्रा ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ युद्ध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया और कहा “प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें किसानों के धरना स्थलों पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बलों को हथियारों के साथ लैस कर दिखाया गया है। पुलिस की टुकडियां भारी भरकम बने बैरिकेटर के पीछे किसानों के लिए रोकने के लिए तैनात है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी, काश ये क़िलाबंदी दिल्ली बार्डर की बजाय चीन की सीमा पर करते। आप कैसे प्रधानमंत्री हैं।

चीन का नाम लेने से डरते हैं,और.. अन्नदाता को बाड़, नुकीले तार और कीलों से रोकते हैं। किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है,और… झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी-शाह का न्यू इंडिया यही तो है।

Exit mobile version