Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी सरकार जनता की अनदेखी कर सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हित साध रही है : राहुल गांधी

राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर किसान आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हितों को महत्व देती है।

क्षुद्रग्रह के नमूने उम्मीद से अधिक- जापान के शोधकर्ताओं का दावा

गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने हितों के लिए समाज का जो भी वर्ग विरोध करता है। केंद्र की मोदी सरकार उनकी चिंता को दूर करने की बजाय उन्हें देशद्रोही, नक्सली, कोरोना वाहक या खालिस्तानी कहकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास करती है। गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के लिए -विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्र राष्ट्रविरोधी हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित नागरिक शहरी नक्सली हैं। प्रवासी मजदूर कोविड महामारी के वाहक हैं। दुष्कर्म पीड़ित कुछ भी नहीं हैं। विरोध करने वाले किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त हैं।

Exit mobile version