Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी सरकार समझ ले यह किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं: अजय कुमार लल्लू

अजय लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

अजय लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को देशव्यापी किसान अधिकार दिवस मना रही है। इसके तहत देश के सभी राजभवनों के घेराव कर रही है। पार्टी कार्यक्रम के अनुसार आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी लखनऊ में राजभवन करना चाहा, लेकिन मौके पर पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने उनको रोककर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बगैर अनु​मति प्रदर्शन कर रही थी। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

इस अवसर पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार हमें आंदोलन से, राजभवन मार्च से रोक रही है। बीते रात से ही मेरे घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यूपी विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने घोषित किए चार प्रत्याशी, देखें लिस्ट

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समझ ले यह किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि खेती – किसानी पर डकैती नहीं सहेंगे। सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

Exit mobile version