Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी सरकार जब भी फंसती है, मुझे बनाती है निशाना : रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली। आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर बुधवार को मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। वाड्रा ने कहा कि जब कहीं भी मोदी सरकार फंसती है तो मुझे निशाना बनाती है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि किसान आंदोलन पर प्रियंका और राहुल सवाल पूछ रहे हैं तो मुझे टारगेट कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के दौरान 21 घरेलू व अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेगी स्‍पाइसजेट

बता दें कि आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर में सोमवार और मंगलवार लगातार दो दिन पूछताछ की थी। इनकम टैक्स की टीम अपने साथ वाड्रा के दफ्तर से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य लेकर गई। रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा मेरे कार्यालय से 23,000 दस्तावेज लिए गए हैं। वे मेरे बारे में जो भी जानकारी की चाहिए वह आज मेरे कार्यालय के तरफ से दी गई है। उनके द्वारा पूछे गए हर सवाल का स्पष्ट जवाब दिया गया था। कोई कर चोरी नहीं की है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सब कुछ अकाउंट और आरओसी में है मुझसे और क्या पूछेगे? जो पूछेंगे बताऊंगा, मेरे पिता के मुरादाबाद के बिज़नेस के बारे में पूछे तो बता दूंगा। यह सबकुछ जानबूझ कर हो रहा है क्योंकि मैं एक परिवार से हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी से डर के या देश छोड़ के कही नहीं भागूंगा, वरना दिल्ली और जयपुर ईडी खुद न जाता। इस बार मैंने कोविड 19 को देखते हुए समय मांगा था।

वाड्रा ने कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं एक कानून को मानने वाला नागरिक हूं, मैंने जो भी बिजनेस किया है, उसका रिटर्न भरा है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैं लड़ता रहूंगा और सत्य की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि अगर मेरा परिवार इस देश के लिए कड़ी मेहनत करता है और वे (सरकार) असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं तो वे मेरा या किसी अन्य मु्द्दे का इस्तेमाल करेंगे। वाड्रा ने कहा कि सरकार को किसानों और देश के लोगों की मदद करनी चाहिए। एजेंसियों के पास उनके व कारोबार के बारे में शुरुआत से जानकारी है। कांग्रेस ने भी कुछ महीने पहले कहा था कि वाड्रा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version