Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में हुई 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी

Dearness Allowances

Dearness Allowances

कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है।

यानी महंगाई भत्ते में कुल 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी। अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी, 2020 से डीए को रोक दिया गया था। बाद में इसे 1 जुलाई, 2021 तक रोका गया। लेकिन अब जब डीए को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में कुछ फैसला हुआ है, तब सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है।

अडानी ग्रुप को मिला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मैनेजमेंट कंट्रोल

कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक हुई। करीब एक साल के बाद ये बैठक आमने-सामने हुई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। दोपहर 3 बजे कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय कैबिनेट के बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ भी मंथन करेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ हो रही ये दूसरी बैठक है।

कोरोना संकट काल के बीच अर्थव्यवस्था कमजोर है और बाज़ारों में कमाई भी कम है। इस बीच महंगाई का बोझ भी लोगों पर पड़ रहा है। लगातार पेट्रोल, डीज़ल के दाम ऊपर जा रहे हैं। इसके अलावा खाद्य तेलों के दामों में भी बंपर बढ़ोतरी हो रही है।

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के भाव

बता दें कि दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल का दाम सौ रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है, जबकि डीजल भी इस ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा घरेलू गैस के दाम भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version