Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं : लल्लू

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।

बरेली में शनिवार की रात पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह अब तक किये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं।

प्राचीन मंदिर से नकदी और आभूषण की चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

उन्होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सब्जबाग दिखा कर सत्ता हासिल करने वालों ने जनता को गुमराह करने के सिवा आज तक और कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आज कोई भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लल्लू ने कहा कि मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं है।

Exit mobile version