• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी जनता के दिल में है और मोदी के दिल में जनता जनार्दन : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को शहर पश्चिमी में 28421.46 लाख की लागत से बनने वाले चार लेन ऊपरिगामी सेतु एवं फ्लाईओवर का शिलान्यास व भूमि पूजन पूरे विधि-विधान से किया। उन्होंने कहा कि विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और गुंडाराज का अंत हमारा संकल्प।

उन्होंने कहा कि आज सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। आज प्रयागराज और कौशाम्बी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे हैं। जिससे आने वाले समय में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आज दलालों और भ्रष्टाचारियों की दुकानें बंद कर दी। क्योंकि अब सभी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है।

कहा कि हमारा नारा सबका साथ सबका विकास है, परंतु कांग्रेस का नारा कुछ का साथ कुछ का विकास, सपा का नारा कुछ का साथ गुंडों का विकास, और बसपा का नारा कुछ का साथ दलालों और भ्रष्टाचारियों का विकास है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में गुंडों का राज हुआ करता था, आज भाजपा सरकार में सारे के सारे गुंडे जेल में है और शहर पश्चिमी में विकास की धारा बह रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग मोदी से लड़ रहे हैं और मोदी और योगी सरकार जनता के लिए और जनता के हितों के लिए लड़ रही है।

CM पुष्कर ने ‘द हंस फाउण्डेशन’ डायलिसिस केन्द्र का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। क्योंकि मोदी जनता के दिल में है और मोदी के दिल में जनता जनार्दन है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में चल रहे विकास कार्यों को लेकर उपस्थित लोगों को अब तक की जानकारियां दी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद केसरी देवी पटेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक संजय गुप्ता, लाल बहादुर, विक्रमाजीत मौर्य, अजय कुमार भारती, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी एवं क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags: Keshav mauryaPrayagraj Newsup news
Previous Post

सामंथा ने साइन की दो बड़ी मूवी, दो भाषाओं में बनेगी मूवी

Next Post

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Team India won the T20 series in Australia
Main Slider

इंद्रदेव पर भारी पड़े ‘सूर्या’, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में T20 सीरीज की अपने नाम

08/11/2025
UP PET
Main Slider

UP PET रिजल्ट कब होगा जारी, यहां करें चेक

08/11/2025
winter Session
राजनीति

1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें

08/11/2025
Ravi Kishan-Tej Pratap
Main Slider

चुनाव के बीच एयरपोर्ट पर तेजप्रताप और रवि किशन की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
Next Post

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें

कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राज्‍यपाल आनंदीबेन ने PGI पहुंचकर जाना हाल

20/07/2021
UGC NET 2020

NTA ने इन तिथियों को होने वाली नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुये जारी

06/10/2020
corona in Uttar Pradesh

यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 1368 नए मामले, पांच संक्रमितों की मौत

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version