Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदीजी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए : प्रियंका

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि साथ ही अब लोग अपनी मंडियां खोल सकेंगे, सरकारी मंडी में टैक्स लिया जाएगा।

किसान हमारे दिल में बसते है, किसी के बहकावे में न आएं : शाहनवाज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि साथ ही अब लोग अपनी मंडियां खोल सकेंगे, सरकारी मंडी में टैक्स लिया जाएगा। प्राइवेट मंडियों में MSP मिलना ही बंद हो जाएगा। साथ ही फसल लेनी है या नहीं, वो उद्योगपति की मर्जी होगी। प्रियंका ने वार किया कि नए कानून से सिर्फ उद्योगपतियों का भला होगा और किसानों की कहीं पर सुनी ही नहीं जाएगी।

प्रियंका ने किया कि हर कोई देख रहा है वो दो-तीन लोगों को बेच दिए जा रहे हैं। पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी-परजीवी बताया। प्रियंका ने कहा कि मोदीजी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

आज मुरादाबाद जाएंगे सीएम योगी, 2500 बेटियों के सामूहिक विवाह में होंगे शामिल

आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में किसानों के आंदोलन के सहारे कांग्रेस की ओर से खुद को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। पहले सहारनपुर में किसान महापंचायत, फिर मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज का दौरा, प्रियंका गांधी अब यूपी में काफी एक्टिव हो गई हैं।

Exit mobile version