• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी परीक्षा में धामी पर ही मोदी का भरोसा

Writer D by Writer D
28/05/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। लोकसभा चुनाव की घनघोर तैयारी में जुट गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से ही सबसे बड़ी आस है। यही वजह है कि वंदे भारत रेल के उद्घाटन के मौके पर वह धामी को पूरे नंबर दे गए हैं।

धामी और उनकी सरकार की भरपूर तारीफ के मायने साफ हैं। लोकसभा  चुनाव के लिए उत्तराखंड में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भरोसा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) पर है। मगर महत्वपूर्ण बात इससे आगे की साबित होगी। मोदी और भाजपा हाईकमान को लोकसभा  की पांचों सीटों से कम पर कुछ मंजूर नहीं है। इसलिए पांचों सीटें जिताकर भाजपा की झोली में डालना धामी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद प्रदेश में राज करने के मामले में भाजपा अब कांग्रेस से आगे निकल गई है। राज्य गठन के बाद भाजपा हाईकमान ने जिस तरह से चुनाव हारने के बावजूद धामी (CM Dhami) को मुख्यमंत्री  बनाया, उसका उदाहरण पहले कभी नहीं मिलता। ये भी सच्चाई है कि धामी के मुख्यमंत्री (CM Dhami) रहते हुए भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। सत्तारूढ़ दल की सत्ता में वापसी का उदाहरण भी पहले कभी नहीं दिखा था। इन स्थितियों के बीच, अपने साल भर के कार्यकाल में तमाम चुनौतियों से धामी रूबरू हुए हैं। मगर हाईकमान का उन पर पूरा भरोसा कायम है। अगले साल लोकसभा  चुनाव की हैं और भाजपा हाईकमान इसमें 05-0 का स्कोर ही रखना चाहेगा। वर्ष 2019 और इससे पहले वर्ष 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने पांचों सीटों पर कमल खिलाया था। वैसे, उत्तराखंड के सियासी इतिहास में ज्यादातर चुनाव में एकतरफा मामला ही नजर आया है। या तो भाजपा के पक्ष में या एकदम खिलाफ। वर्ष 2009 के चुनाव में मतदाताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा को शून्य कर दिया था और पांचों सीटें कांग्रेस के हाथ लगी थीं। वर्ष 2004 का चुनाव के नतीजे जरूर बिखरे-बिखरे रहे थे, जिसमें तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं, जबकि एक-एक सीट कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के हिस्से में गई थी।

सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 101वां संस्करण

भाजपा हाईकमान को लगता है कि जिस तरह से केंद्र सरकारने काम किया है और जिस तरह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की लोकप्रियता है, उसमें यदि किन्हीं कारणों से एक भी सीट कम रहती है, तो यह भाजपा के लिए झटका होगी। इसलिए, मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) से चुनावी किला फतह करने के लिए भाजपा हाईकमान कमर कस कर जुट जाने की अपेक्षा कर रहा है। अपेक्षाकृत कम अनुभवी होने के बावजूद धामी से भाजपा हाईकमान अच्छे परिणामों की उम्मीदें लगाए बैठा है।

धामी (CM Dhami) के अभी तक के कार्यकाल में यही नजर आया है कि वह सत्ता की रपटीली डगर पर संभल-संभलकर कदम आगे बढ़ा रहे हैं। लोकसभा  चुनाव में पांचोें सीटें जिताने के दबाव से वह किस तरह से पार पाते हैं, ये देखने वाली बात होगी। हालांकि चाहे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी हों या फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, दोनों का ही दावा है कि लोकसभाचुनाव में भाजपा पांचों सीटों पर विजय पताका फहराएगी।

Tags: cm dhamiloksabha election 2024National newspm modiUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 101वां संस्करण

Next Post

जिसको सबका नाथ बनाना होता है भगवान उसे अनाथ बना देते

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
Brahmalin Mahant Avedyanath

जिसको सबका नाथ बनाना होता है भगवान उसे अनाथ बना देते

यह भी पढ़ें

Rahul Roy

आशिकी फेम राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावटी में एड्मिट

29/11/2020

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को करें शामिल

07/09/2021
Sant Paramhans Acharya

ओवैसी को संतों की खुली धमकी, श्रीराम का अपमान किया तो काट ली जाएगी गर्दन

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version