• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मोहम्मद उबैद गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। पूरामुफ्ती पुलिस ने शेखपुर प्रधान के बेटे से 2 करोड़ की रंगदारी मागने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद उबैद को रविवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मो. उबैद के ऊपर 7 अप्रैल को रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया था। अहमदपुर के रहने वाले उबैद गो-तस्कर होने के साथ मुजफ्फर गैंग (IR-05) का सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर है। हालाकि पुलिस रंगदारी प्रकरण में उबैद के भाई को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

प्रयागराज कमिशनरेट के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर (बमरौली) शेखपुर निवासी मो. अख्तर पुत्र रफीउर की मां ग्राम प्रधान है। प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के कुछ लोगों से मो. अख्तर की रंजिश चल रही है। मो.अख्तर के अनुसार 6 अप्रैल को वह अपने गांव में सड़क, नाली मरम्मत हेतु बातचीत कर रहे थे। तभी माफिया अतीक अहमद के करीबी मोहम्मद जैद व मो. उबैद पुत्र माबूदउद्दीन निवासी अहमदपुर असरौली और अहमद मियां पुत्र अब्दुल्ला वासी निवासी तिवारी तालाब, पुरामुफ्ती और चार से पांच अन्य लोग दो गाड़ियों से आए। वह लोग असलहा लहराते हुए गाड़ी से उतरे और गाली गलौज करने लगे।

मो. अख्तर ने विरोध किया। आरोपियों ने उसका कालर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। बोले तुम्हारी वजह से हमारा बहुत नुकसान हुआ है। हमें तुमसे दो करोड़ की रंगदारी चाहिए। नहीं तो प्रधानी करने लायक नहीं बचोगे। मो. अख्तर के अनुसार जब वह शोर मचाने लगा, तो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

घटना के संबंध मे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर 7 अप्रैल को मो. उबैद, मो. जैद और अहमद मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुरामुफ्ती पुलिस ने रविवार को तिवारी तालाब के पास से हिस्ट्रीशीटर मो.उबैद पुत्र माबूद उद्दीन को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र ने बताया, मो उबैद मुजफ्फर गैंग (IR-05) का हिस्ट्रीशीटर है। मो. उबैद पर विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। उसका भाई मो. जैद अतीक गैंग का सदस्य है।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Next Post

ठगों ने फर्जीवाड़ा कर निकाल लिये साढ़े सात लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
Cyber Fraud

ठगों ने फर्जीवाड़ा कर निकाल लिये साढ़े सात लाख

यह भी पढ़ें

ak sharma

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1400 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति

26/06/2022

सीएम योगी का आदेश, निगरानी समितियां होंगी फिर से एक्टिव

24/10/2021
Human Bomb

मुंबई पर खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version