Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा बीजेपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मोहन लाल बडौली को दी बड़ी जिम्मेदारी

Mohan Lal Badauli

Mohan Lal Badauli

नई दिल्ली। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की बागडोर मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badauli) के हाथ में सौंपी है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधायक मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badauli) को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन हैं मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badauli)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badauli) सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे और जीत हासिल की। इसे कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट माना जाता रहा था।

सीएम योगी ने अमेठी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया।

Exit mobile version