Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिजनेस की रुक गया है पैसों का फ्लो, इन टिप्स से मिलेगी सक्सेस

Business

seven horses

किसी भी बिजनेस (Business) की रीढ़ होता है पैसा। बिजनेस में प्रोडक्ट बेचते हैं या सर्विस देते हैं, लेकिन अगर पेमेंट समय पर ना आए, तो सारी मेहनत बेकार लगती है। रुका हुआ पैसा ना केवल तनाव बढ़ाता है, बल्कि ग्रोथ भी रूक जाता है। वास्तु के कुछ उपाय आपके बिजनेस (Business) में पैसे के फ्लो को ठीक कर सकते हैं। आइए जानें कैसे?

धन का केंद्र दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है। यह दिशा धन, ऊर्जा और समृद्धि की प्रतीक है। अगर इस दिशा में सही ऊर्जा प्रवाह हो, तो रुके हुए पेमेंट्स समय पर आने लगते हैं और बिजनेस (Business) में रफ्तार बढ़ती है। इस दिशा को सक्रिय करने से आर्थिक रुकावटें कम होती हैं।

लाल घोड़े की ताकत

वास्तु के अनुसार, लाल घोड़े गति और ऊर्जा का प्रतीक हैं। चार या सात लाल घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति आपके बिजनेस में धन प्रवाह को बढ़ा सकती है। ये घोड़े ‘फायर इन मोशन’ का प्रतीक हैं, जो जल और अग्नि तत्व का संतुलन बनाते हैं। इससे रुके हुए पेमेंट्स की रफ्तार बढ़ती है। ध्यान दें, घोड़े एक ही दिशा में दौड़ते दिखें।

कहां लगाएं लाल घोड़े?

लाल घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति को अपने घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। यह दिशा धन को आकर्षित करने की ताकत रखती है। सुनिश्चित करें कि घोड़े पीछे से न दिखें, बल्कि सामने की ओर दौड़ते नजर आएं। इस उपाय से आर्थिक ऊर्जा सक्रिय होती है और रुके हुए पेमेंट्स जल्दी क्लियर होने लगते हैं।

साफ-सफाई रखें

वास्तु में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। दक्षिण-पूर्व दिशा में जहां लाल घोड़े लगाए हैं, वहां गंदगी या अव्यवस्था बिल्कुल ना रखें। साफ और खुला स्थान सकारात्मक ऊर्जा को तेजी से सक्रिय करता है। रोजाना इस कोने को साफ करें और अनावश्यक सामान हटाएं। इससे धन प्रवाह में रुकावटें कम होंगी और बिजनेस में स्थिरता आएगी।

कम्पास की मदद लें

दक्षिण-पूर्व दिशा से जुड़े उपाय को करने के लिए बसे पहले, कम्पास की मदद से दक्षिण-पूर्व दिशा का पता लगाएं। फिर, चार या सात लाल घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति चुनें। इसे दीवार पर या शेल्फ पर सावधानी से लगाएं। हर हफ्ते इस स्थान को साफ करें और ऊर्जा को सक्रिय रखें। गलत दिशा में लगाने से प्रभाव कम हो सकता है।

कब दिखेंगे नतीजे?

अगर आपने वास्तु के इस उपाय को सही तरीके से लागू किया है, तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। रुके हुए पेमेंट्स, जो पहले महीनों तक अटके रहते थे, अब हफ्ते भर में क्लियर होने लगेंगे। क्लाइंट्स समय पर पेमेंट करने लगेंगे और बिजनेस में नई ऊर्जा आएगी।

छोटे उपाय का सकारात्मक असर

वास्तु का यह छोटा सा उपाय आपके बिजनेस को नई दिशा दे सकता है। लाल घोड़े, सही दिशा और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप रुके हुए धन को वापस प्रवाह में ला सकते हैं। यह न केवल आर्थिक रुकावटें दूर करता है, बल्कि आपके जोश और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

Exit mobile version