Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिर्फ एक लोटे जल से दूर होंगी धन संबंधी समस्याएं, घर में आएगी सुख-समृद्धि

money related problem

money related problem

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हर व्यक्ति की बस एक ही कोशिश होती है कि उसके परिवार में खुशियां बनी रहें। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि तो हर कोई पाना चाहता है। लेकिन कभी परिस्थितियां व्यक्ति के विपरीत हो जाती हैं, और घर में कलह रहने लगती हैं व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता हैं। ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसे आसान उपायों के बारे में बताया गया हैं जिनके करने से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है। इन उपायों को हमें ध्यान में रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या करने से आती है, घर में सुख-समृद्धि…

एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता था। क्योंकि सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। पूजनीय होने के साथ तुलसी का पौधा औषधिय गुणों से भी भरपूर होता है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है इसलिए उनकी पूजा में तुलसी का उपयोग अवश्य किया जाता है। सुबह शाम तुलसी में एक लोटा जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे घर की सारी परेशानियां दूर होती हैं। विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तुलसी से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।

स्कंद पुराण के अनुसार पीपल में विष्णु जी का वास माना गया है। पीपल के वृक्ष में नियमित रुप से जल चढ़ाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह कहा जाता है। इसको धन से जोड़कर देखा जाता है। पीपल के वृक्ष की जड़ में नियमित रुप से जल अर्पित करने वाले व्यक्ति के घर में धन की कमी नहीं रहती है।

सुबह प्रातःकाल उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, उसके बाद घर के मुख्य द्वार पर पानी अवश्य डालना चाहिए। ऐसे घर में लक्ष्मी जी वास करती हैं। साथ ही सूर्यदेव को भी नियमित रुप से जल अर्पित करना चाहिए।

इसलिए हमें घर की छत या ऐसी जगह जहां पर पक्षी आते हैं, वहां एक पात्र में जल और अनाज रखना चाहिए, इससे परिवार पर आने वाले संकट टल जाते हैं, और घर में शांति बनी रहती है।

Exit mobile version