• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी के भी इलाज में नहीं होगी पैसे की बाधा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पैसे की तंगी की वजह से किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जो भी प्रार्थना पत्र आएं उन पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

सीएम योगी ने यह निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। जनता दर्शन में कई फरियादी ऐसे पहुंचे थे जिन्हें खुद या परिजन के इलाज के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की अपेक्षा थी। हिन्दू सेवाश्रम एवं यात्री निवासी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में 500 से अधिक फरियादी महिला-पुरुष अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक व्यक्ति के पास जाकर सबकी पीड़ा सुनी और उन्हें आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कई मामले ऐसे भी आए थे जिसमें पीड़ित बीमार थे और उन्हें आर्थिक सहायता चाहिए थी। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

रविवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ मठ से बाहर आए तो गुरु गोरखनाथ का पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वय महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद गो शाला में गोसेवा की। तकरीबन 7.45 बजे वह हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मातृ शक्ति की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का भाव दैनिक जीवन में उतारें : सीएम योगी

यहां 200 से अधिक लोगों से उन्होंने मुलाकात की। उन्हें बताया कि यात्री निवास में भी 300 से अधिक लोग है। इस पर सीएम यात्री निवास भी पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर उनकी लिखित शिकायत पर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता दर्शन में राजस्व एवं पुलिस सम्बधी काफी शिकायतें आई थी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshan
Previous Post

मातृ शक्ति की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का भाव दैनिक जीवन में उतारें : सीएम योगी

Next Post

टीम यूपी तैयार है प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वर्तमान पीढ़ी को अतीत व बदलाव से अवगत कराएं प्रबुद्धजन: मुख्यमंत्री योगी

15/05/2026
Next Post

टीम यूपी तैयार है प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए

यह भी पढ़ें

आकाश चोपड़ा : पारी में यह भारतीय बल्लेबाज जड़ सकता है ODI डबल सेंचुरी

25/11/2020
हरियाणा में बनी रहेगी खट्टर सरकार

हरियाणा सरकार ने उत्तराखंड आपदा के लिए 11 करोड़ रुपए की मदद

09/02/2021
ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण की नींव भरने का काम अब फरवरी से होगा शुरू

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version