Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंदर ने की ऐसी एक्सरसाइज, सोशल मीडिया पर वायरल

viral video

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद उत्साहवर्धक और प्रेरणात्मक रहता है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में बंदर ने ऐसी एक्सरसाइज की है। वह काबिलेतारीफ है।

बेवजह खुश रहने का मज़ा ही कुछ और है।

https://twitter.com/susantananda3/status/1329713625733369857?s=20

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी जंगल में अपना करतब दिखा रहा है। हालांकि, बंदर हमेशा उछल-कूदकर लोगों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस वीडियो में बंदर ने बैक फ्लिप कर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं कि एक बंदर जंगल में पगडंडी पर दौड़कर कटे पेड़ की जड़ पर जाकर खड़ा हो जाता है।

इसके बाद बंदर एक-एक कर 6 बार बैक फ्लिप करता है। बंदर की फुर्ती देखने लायक है। इस वीडियो का मजेदार पल वह है। जब बंदर दो टांग पर खड़ा होकर पगडंडी पर दौड़ता है। इस दौरान वह किसी भी चीज़ का सहारा नहीं लेता है।

Exit mobile version