Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंदर ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, लोग दे रहे हैं शाबाशी

प्रतिभा का हुनर,

प्रतिभा का हुनर,

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हो रहा है, जिसे देख लोग बंदर को शाबाशी दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर घर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह अजीबोगरीब किस्म की एक्सरसाइज करता है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बंदर एक सूखे पेड़ अथवा घर के साथ लगे खूंटे पर बैठा है। वह कई दिनों से उस खूंटे पर बैठकर घर की दीवार पर चढ़ना चाहता है।

इसके लिए वह कई बार दीवार के सहारे घर के छत पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद वह खूंटे की मदद लेता है। वह लकड़ी के खूंटे पर बैठकर सोचता रहता है। तभी उसको एक तरकीब सूझती है। इसके बाद वह बंदर खूंटे को जोर-जोर से हिलाकर शरीर को गति देने की कोशिश करता है, ताकि उस वेग के सहारे छत पर पहुंचा जा सके। दो तीन बार वह खूंटे को हिलाता है और फिर कूदकर दीवार पर जा पहुंचता है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-वीकेंड पर बेहतर एक्सरसाइज की खोज है। जब कभी करने की कोशिश करें तो बंदर की देखरेख में करें। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और दो हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तकरीबन 400 लोगों ने रीट्वीट किया है।

जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र एम के सिंह ने लिखा है- हमने अभी तक जो भी सीखा या तो पशु-पक्षियों और अध्यात्मिक दर्शन/ ग्रंथों से हीं सीखा! अत: पशु -पक्षियों तथा ग्रन्थों को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा प्रयास रत रहना मानव समाज का पुनीत कर्तव्य है।

Exit mobile version