Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंदर ने की मेट्रो में यात्रा, सीट पर बैठकर लिया सफर का मजा, Video

monkey traveled in metro

monkey traveled in metro

दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर आ गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।

Video

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर को घूमते हुए दिखाया दिया है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।

एक दिन की ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है।

वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।

Father’s Day पर Google ने बनाया खास डूडल, देखें Video

वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।

एक यूजर्स ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-एक बंदर मेट्रो के अंदर, दिल्ली मेट्रो के अंदर बंदर के लिए मुफ्त सवारी। मास्क की जरूरत नहीं।

Exit mobile version