Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंदरों ने तालाब में मचाया ऐसा उत्पात, देखकर हो जाएंगे हैरान

monkeys doing fun

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना हास्यास्पद और ज्ञानवर्धक वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो जानवरों से संबंधित होते हैं। इन वीडियो में जानवरों की कलाबाजी देखने लायक होती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में कुछ बंदर गर्मी से बचने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। उनकी ये हरकत बच्चों से बिल्कुल मिलती जुलती है।

इसमें बंदर एक सूखे पेड़ पर चढ़कर तालाब में उड़ी मार रहे हैं। तालाब गहरा है, लेकिन पानी बहुत कम है। इतना जरूर है कि बंदर आसानी से तालाब में मस्ती कर सके। इस दौरान एक-बाद एक कर सभी बंदर पेड़ पर चढ़ते हैं और तालाब में कूदते हैं। जबकि एक छोटा बंदर पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन कूद नहीं पाता है।

तभी दूसरा बंदर उसे कूदने की सलाह देता है।  इसके बावजूद उसके पैर थरथराने लगते हैं। यह देख बदंरों का सरदार बड़ी तेजी से पेड़ पर चढ़ने लगता है। इसके बाद छोटा बदंर “आंव देखता है न ताव” तुरंत तालाब में कूद जाता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।

Exit mobile version